श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज सम्मेलन में 180 युवक-युवतियों ने दिया परिचय:धर्मशाला निर्माण की घोषणा और पत्रिका का विमोचन हुआ

खरगोन के गौरीधाम में में रविवार को श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के विशाल सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें निमाड़-मालवा सहित देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र का पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में विवाह योग्य 180 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। इस मौके पर समाज की पत्रिका ‘प्रचोदयात’ का विमोचन भी किया गया, जिसमें 200 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी समाहित है। 15 से ज्यादा समितियां गठित की गई केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रकाश चौबे ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए युवा, महिला और वरिष्ठों की 15 से अधिक समितियां गठित की गई थीं। प्रांताध्यक्ष और पूर्व विधायक रवि जोशी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए एक सप्ताह में भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेपी नाईक (इंदौर) और विशेष अतिथि डॉ. शरद पंडित (इंदौर) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष मधुसूदन दुबे और नगर अध्यक्ष जितेंद्र जोशी के साथ मंजुलता मंडलोई, हेमंत पंडित, पीथमपुर सीएमओ निशिकांत शुक्ला, एलडी पंडित भोपाल समेत अलग-अलग क्षेत्रों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने समाज के सदस्यों को सोशल मीडिया से हटकर वास्तविक सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *