श्रीनगर में बायतु के जवान की तबीयत बिगड़ी, तोड़ा दम:सिर पर लगी गंभीर चोट, पार्थिव देह आज पहुंचेगा पैतृक गांव

श्रीनगर उतराखंड में ड्यूटी के दौरान बायतु पनजी निवासी एसएसबी जवान को चक्कर आने के बाद सिर के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान जवान ने शनिवार देर रात को दम तोड़ दिया। जवान का पार्थिव देह उसके पैतृक गांव लाया जा रहा है। वहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। फिलहाल पार्थिव देह बीकानेर से निकला है। दरअसल, बालोतरा जिले के बायतु सालू का तला निवासी हनुमानराम पुत्र तगाराम कड़वासरा कांस्टेबल पद पर श्रीनगर उतराखंड में पोस्टेट थे। 20 दिसंबर की शाम को मैस में एसएसबी के रूटिन काम करने के दौरान अचानक चक्कर आकर गिर गए। सिर के बल टेबल व दीवार से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके साथियों ने उसे वहीं लोकल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर हॉस्पिटल लेकर आए। हालात गंभीर होने पर शुक्रवार रात को ही ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान शनिवार रात को दम तोड़ दिया। रविवार शाम को पार्थिव देह किया रवाना मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश एम्स में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पार्थिव देह वहां से रवाना किया गया। फिलहाल पार्थिव देह बीकानेर से निकल चुका है। सोमवार को दोपहर के समय उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। वहां पर राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी बीएसएफ की 83 बटालियन को सौंपी गई है। 3 साल से श्रीनगर में थे तैनात स्थानीय पवन गोदारा ने बताया कि हनुमानराम एसएसबी में 2006 में जॉइनिंग हुई थी। 2021 में श्रीनगर उतराखंड में तैनात हुए थे। तब से वहां पर पोस्टेट है। उनके गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई जवान के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहा है। इकलौता बेटा था जवान पवन गोदारा ने बताया कि हनुमानराम इकलौता बेटा था। उसकी शादी को 21 साल हो गए है। जवान का एक बेटा है। पत्नी गृहणी है। वहीं पिता किसान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *