‘श्रीनाथजी के दर्शन कर शांति महसूस की’:दिल्ली की सीएम बोलीं- राजस्थान के परिवारों संग जुड़कर काम करूंगी

पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर में रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रभु श्रीजी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं। रविवार सुबह वे नाथद्वारा पहुंचीं और श्रीनाथजी की श्रृंगार झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद बैठक जी में मंदिर परंपरा अनुसार अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उन्हें उपरना व रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। सीएम बोलीं- शांति महसूस कर रही हूं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि श्रीनाथजी के दर्शन कर वे स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं और उन्हें शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि राजस्थान त्याग व बलिदान की भूमि है और दिल्ली में जो राजस्थान के परिवार रहते हैं। मैं सदैव उनके साथ जुड़कर काम करूंगी ये विश्वास दिलाती हूं। दर्शन के बाद वे सड़क मार्ग से उदयपुर के लिए रवाना हो गईं। ये रहे मौजूद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ शिक्षा मंत्री आशीष सूद, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, विधायक नवीन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सपरिवार श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। स्वागत के दौरान सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सीईओ जितेंद्र पांडेय, कलेक्टर अरुण कुमार तथा एसपी ममता गुप्ता सहित मंदिर मंडल के अधिकारी व सेवादार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *