श्रीमती पार्वती देवी अस्पताल यूनिट 2 ने नई यूनिट का किया उद्घाटन

श्रीमती पार्वती देवी अस्पताल यूनिट-2, (लाल हॉस्पिटल) ने अपनी सुविधाओं का विस्तार किया। इस नई यूनिट में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, एक नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), प्रसव कक्ष और 10 निजी कमरे शामिल हैं। उद्घाटन का नेतृत्व अस्पताल के सर्जिकल सेवाओं के निदेशक और मुख्य सर्जन डॉ. भोला सिंह सिद्धू ने किया। डॉ. भोला सिंह सिद्धू ने बताया श्रीमती पार्वती देवी अस्पताल यूनिट-2 चिकित्सा प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति से सुसज्जित एक बहु-विशिष्ट संस्थान के रूप में विकसित हो रहा है। हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय माहेश्वरी ने बताया कि हॉस्पिटल में सब तरह की कैशलेस बीमा सुविधाएं एवं घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी और डिलीवरी की सुविधा के लिए माहिर डॉक्टर्स की टीम उपलब्ध है। इस मौके पर अजय माहेश्वरी, जगमोहन सिंह, अनूप मेहरा, डॉ. गुरइकबाल सिंह छीना, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. जे.एस. सिद्धू, डॉ. रविंदर सिंह मल्होत्रा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *