भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू बी ब्लाक की बाबा दीप सिंह जी पार्क में 25 फरवरी से 3 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। जबकि 4 मार्च को सुबह 10 बजे कथा की इलाकों डाली जाएगी। जबकि 25 फरवरी को सुबह 11:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा बाबा दीप सिंह पार्क से शुरू होकर अलग-अलग इलाकों से होते वापस पार्क में खत्म होगी। इसमें कथा वाचक बाल कृष्ण महाराज अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा करेंगे। वहीं महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल होंगी।


