श्रीमद् भागवत शुभारंभ, शोभायात्रा निकाली गई

जांजगीर | ग्राम पुटपुरा (गांजरपारा) में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह गांव की महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सजे कलश धारण कर पूरे ग्राम में शोभायात्रा निकाली। भजन-कीर्तन, शंखनाद और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा कथा स्थल गोजर पारा से प्रारंभ होकर ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पंडाल पहुंची, जहां विधि-विधान से वेदी पूजन एवं भागवत महात्म्य के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कथा वाचन आचार्य राधेश्याम शास्त्री के श्रीमुख से किया जा रहा है। प्रथम दिवस उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और भक्ति मार्ग से ही आत्मकल्याण संभव है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सातों दिन कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *