श्रीमाधोपुर में मनाई मां सावित्री बाई फुले की जयंती:सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में निभाई अहम भूमिका-  पार्षद रामनाथ सैनी

श्रीमाधोपुर में सैनी विकास समिति के तहसील अध्यक्ष प्रभु दयाल सैनी की अध्यक्षता में मां सावित्री बाई फुले की जयंती शहर के सब्जी मंडी परिसर में शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश माली महासभा के तहसील अध्यक्ष एवं पार्षद रामनाथ सैनी ने कहा कि मां सावित्री बाई फुले ने उस समय की कई सामाजिक कुरीतियों का विरोध करके उनको जड़ से खत्म करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। बलदेव सैनी ने कहा कि आज यदि दलित और वंचित वर्ग शिक्षित हो पाया है तो यह भारत की पहली प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई की देन है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर मुकेश कुमार सैनी सब्जीवाला, गिरधारीलाल, पार्षद विनेश कुमार सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष ललित कुमार सैनी, ओमप्रकाश सैनी प्रधान, राजेंद्र सैनी जिला अध्यक्ष प्रदेश माली महासभा, ओमप्रकाश सैनी भाजपा नेता, बाबूलाल कटारिया, राजू बागवान, पार्षद विजय कुमार सैनी, राजू भाई हांसपुर, प्रकाश वर्मा, सागरमल, दिनेश कटारिया, वेद प्रकाश बरोलिया, हरि, महेंद्र, रोशन सैनी, कानाराम शार्दुल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *