श्रीमाधोपुर में एक 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के नाना ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा अपने ननिहाल में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि छह माह पहले रविकुमार सैनी से पीड़िता की मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसे फैंसी मार्केट के एक कैफे में बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने वीडियो के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने सीकर बाजार और फैंसी मार्केट के कैफे में कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी मोबाइल की दुकान पर फाइनेंस का काम करता है। पीड़िता एक माह से स्कूल नहीं जा रही थी। जब नाना ने कारण पूछा तो वह रो पड़ी और पूरी बात बताई। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


