श्रीमाली समाज की साल भर की कार्ययोजना तैयार होगी:संस्कार भवन कार्यकारिणी में ओमशंकर श्रीमाली होंगे महामंत्री, चार समितियां भी बनाई

उदयपुर के टाइगर हिल स्थित श्री संस्कार भवन संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने ट्रस्ट की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी के साथ चार समितियों का गठन भी किया गया हैं।
कार्यकारिणी में भीलवाडा के एडवोकेट सुरेश चन्द्र श्रीमाली को उपाध्यक्ष एवं विधिक सलाहकार नियुक्त किया हैं। कार्यकारिणी में महामंत्री का जिम्मा उदयपुर के ओमशंकर श्रीमाली को दिया गया है।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद दुर्गावत, सचिव सुनील कुमार अचलावत, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश विदावत, कोषायध्यक्ष सूर्य प्रकाश श्रीमाली, उप-कोषाध्यक्ष कमलेश श्रीमाली को बनाया गया। मुख्य कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर मधुसुदन बोहरा, सावन श्रीमाली, सुरेश चन्द्र श्रीमाली, लोकेश श्रीमाली, गोपाल श्रीमाली, जतिन श्रीमाली, भूपेन्द्र श्रीमाली, रोशन लाल जोशी, कैलाश ओझा को शामिल किया हैं। परामर्श एवं मार्गदर्शक मंडल में आस्ट्रेलिया के के.पी. जोशी, मुंबई के सत्यनारायण श्रीमाली, प्रेमशंकर बोहरा, जगनेश्वर श्रीमाली, सतीश श्रीमाली, कृष्ण वल्लभ जोशी और कृष्ण वल्लभ त्रिवेदी को शामिल किया गया हैं। अध्यक्ष श्रीमाली ने संस्कार भवन विस्तार के लिये चार समितियों का भी गठन किया हैं। इसमें भवन निर्माण, क्रय एवं बाहृय विकास समिति का प्रमुख हरीश त्रिवेदी को बनाया हैं। भवन रखरखाव समिति का प्रमुख भाव प्रकाश दशोत्तर को, वित्त एवं संसाधन समिति प्रमुख कमलेश शर्मा और मीडिया एवं सूचना प्रसारण समिति प्रमुख गणेश लाल श्रीमाली को बनाया हैं। इन समितियों के प्रमुख को सात दिन में साल भर की कार्ययोजना बनाकर अध्यक्ष के सामने प्रजेंटेशन देना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *