श्रीमुक्तिनारायण धाम में 17वां ब्रह्मोत्सव शुरू

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्रीमुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का 17वां वार्षिक ब्रह्मोत्सव मंगलवार से प्रारम्भ हो गया। धाम के प्रवक्ता कृष्ण देव अग्निहोत्री ने बताया कि उत्सव की शुरुआत दक्षिण भारत से पधारे पंडित वेंकटेश भट्टर और उनकी टीम द्वारा कराई गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में पुण्यहवाचन के माध्यम से परिसर व उपस्थित जनसमूह का शुद्धिकरण किया गया। इसके उपरांत कृषि लाभ हेतु बीजारोपण की रस्म निभाई गई। आध्यात्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए क्षेत्रपाल की विशेष पूजा की गई, जिसमें भारतवर्ष की सुख-समृद्धि और देश के वीर जवानों की रक्षा हेतु प्रार्थना की गई। अंत में विधि-विधान से गरुड़ स्तम्भ व गरुड़ ध्वज का पूजन कर ब्रह्मोत्सव का ध्वजारोहण किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस बहुदिवसीय उत्सव के दौरान मंदिर में विभिन्न प्रकार के हवन, विशेष पूजा और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। पूरे मंदिर परिसर को भव्य फूल बंगले से सजाया गया है। इस अवसर पर चरणजीत अग्निहोत्री, चरणजीत भास्कर, धर्मपाल पराशर, रवि शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, रुपेश गोयनका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पंडित उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *