भास्कर न्यूज|रामगढ़ श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ की ओर से भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 पर शोभा यात्रा निकाली गई। रविवार की शाम को शोभा यात्रा में बाइक के साथ महासमिति के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। यह बाइक शोभा यात्रा नगर भ्रमण कर वापस मेन रोड सुभाष चौक के माता विघ्नहर्णेश्वरी मंदिर में पहुंची। यहां, लोगों ने मिलकर आस्था की 1100 दीप प्रज्वलित की और मंदिर में महाआरती के बाद 21 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। बाइक शोभा यात्रा और कार्यक्रम की अगुवाई पूजा महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली ने की। श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता और राम भक्तों को एकजुट करना था। कार्यक्रम में हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, युवा नेता पियुष चौधरी, मुख्य संरक्षक राजेश ठाकुर, छोटू वर्मा, महासचिव विशाल जायसवाल, दीपक साव, आशीष सिंहा, सौरभ जायसवाल, अयोध्या वर्मा, रोहित सोनी, प्रवीण कुमार सोनू, दीपक तिवारी, संदीप महतो, विशाल राणा, नीतीश कुशवाहा,रोहित सोनी, पंकज दांगी, प्रभात अग्रवाल, ब्रजेश पाठक,कुश श्रीवास्तव, मृत्युंजय कुमार, जितेंद्र मंडल, विक्की कुशवाहा, शशि शेखर, सिद्धार्थ मेहता, सनी करमाली,सौरभ कुमार,अंकित अग्रवाल, विशाल आर्यवीर, जीतु कुमार, मधु गुप्ता, सोनी कुमारी, रीना साह, कोमल सोनी, सविता देवी, सिंधु मेहता, सरिता देवी, अहिल्या देवी सहित अनेक महिलाएं शामिल थी।