अमृतसर| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक के नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। नर्सरी और एलकेजी के छात्रों ने भगवान शिव के आकर्षक चित्र बनाए, वहीं यूकेजी के बच्चों ने डमरू बनाकर शिव के प्रतीकात्मक महत्व को समझा। कक्षा पहली के विद्यार्थियों को एक विशेष शैक्षणिक फिल्म दिखाई गई, जिसके माध्यम से उन्हें त्योहार से जुड़ी कथाओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें धैर्य, नम्रता और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संदेश दिया।


