अमृतसर| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल में बोर्ड परीक्षार्थियों की सफलता हेतु हवन यज्ञ करवाया गया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस अनुष्ठान में विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ आहुतियां समर्पित कीं, जिससे संपूर्ण परिसर सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया। हवन की समाप्ति पर विद्यार्थियों ने पंडित जी, प्रधानाचार्या और शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं केवल शैक्षणिक ज्ञान की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और अटूट दृढ़ता का प्रमाण हैं। प्रधानाचार्या डॉ. विनोदिता सांख्यान ने परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव देते दिए।


