श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन्स में गाड़े सफलता के झंडे

अमृतसर| श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल द मॉल अमृतसर के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स जनवरी 2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणामों में कविश शर्मा ने 96.56 पर्सेंटाइल के साथ स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रक्षित मेहरा ने 95.09 पर्सेंटाइल, मनन महाजन ने 93.94 पर्सेंटाइल, आयुष मंगल ने 93.45 पर्सेंटाइल, पार्थ खरबंदा ने 91.48 पर्सेंटाइल और कार्तिक महाजन ने 91.28 पर्सेंटाइल, प्रणल कौर और पावनी भाटिया दोनों ने 88.73 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। स्कूल के अध्यक्ष बलबीर बजाज और प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *