श्रीराम कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

खंडवा| संयुक्त कहार समाज समिति द्वारा भवानी माता मंदिर परिसर में 7 दिनी श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन बुधवार को शिव मंदिर जैन कुआं दादाजी वार्ड से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। श्रद्धालु बैंड-बाजे की धुन पर झूमते दिखाई दिए। कथा का वाचन दोपहर 1 से शाम 4 बजे पं. मधुसूदन शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष अकलेश बावनिया, हुकुमचंद फूलमाली, जगदीश जत्थाप, पप्पू जत्थाप, भरत साल्वे, विजय वर्मा, संतोष साल्वे, बिट्टू जत्थाप, दिनेश केशनिया मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *