भास्कर न्यूज | बालोद शुक्रवार को ग्राम मेड़की में एक दिवसीय मानस गान सम्मेलन हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू के मुख्य आतिथ्य तथा प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष टहल साहू की अध्यक्षता में किया गया। अतिथियों ने भगवान श्रीराम और हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि तोमन साहू ने भगवान श्रीराम के आदर्श और जीवन मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टहल साहू ने कहा कि ग्राम मेड़की को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और रामायण मंडली व रामायण का आयोजन हमेशा किया जाता है। धनराज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरपंच ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए रामायण महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान सरपंच मंजूलता साहू, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष गुणवंत लाल श्रीवास्तव, धनराज गजपाल, होरीलाल गजपाल, बालक साहू, टहल साहू, मनोहर साहू सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। बालोद . रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू संबोधित करते हुए।


