श्रीराम नगर में नाली बनाने भूमिपूजन

धमतरी| रूद्री के श्रीराम नगर में 18 दिसंबर को नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ। अतिथि जनपद सदस्य जागेन्द्र साहू, रूद्री सरपंच अनिता यादव थी। पूजा-अर्चना कर निर्माण काम शुरू कराया। अतिथियों ने कहा कि नाली निर्माण होने से वार्डवासियों को निकासी की समस्या से निजात मिलेगी। भविष्य में सीसी रोड बनाने का आश्वासन भी दिया, ताकि वार्ड में सुविधा बेहतर हो सके। इस अवसर पर वार्डवासी सुशीला चंद्रवंशी, सोहन लाल साहू, सुनीता गुप्ता, हरीश चंद्रवंशी, रितेश कुमार साहू, राममिलन साहू समेत वार्डवासी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *