श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ पर भोपाल में महाआरती:ढोल-ताशों के साथ रामलला की आरती; विधायक ने गाएं भजन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ को भोपाल में अनूठे अंदाज में मनाया जा रहा है। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने कार्यालय ‘युवा सदन’ पर श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति सजाई है। जिसका शुक्रवार को वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया था। इसी प्रदर्शनी के समक्ष शनिवार को विधायक शर्मा ने भगवान श्रीराम की महाआरती कर वर्षगांठ का पर्व मनाया। उन्होंने भजन भी गाएं। महाआरती में ढोल-ताशों की धुन पर रामलला की आरती उतारी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को बधाई देकर वर्षगांठ मनाई। महाआरती आयोजन में विधायक शर्मा ने कहा, आज हम अयोध्या में प्रभु राम जी के आलौकिक दर्शन कर आ रहे हैं, तो इसके पीछे अनेकों बलिदानों की गाथा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रामभक्तों के संकल्प के लिए समर्पण है और हम जैसे करोड़ों रामभक्तों की प्रार्थनाएं हैं। उनके नेतृत्व में देश में ऐसा सकारात्मक परिवर्तन आया। जिससे हमारे प्रभु के मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ और सुप्रीम कोर्ट से मुहर लगने के बाद आज हम उसका साकार स्वरूप देख रहे हैं। यह सामान्य दिन नहीं विधायक शर्मा ने कहा कि अयोध्या में जो प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। ये हिंदू अस्मिता के बढ़ते मान का प्रतीक है। इस उपलक्ष्य में भारत अपनी सांस्कृतिक स्वतंत्रता का उत्सव मना रहा है। सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर बना है। उसमें प्रभु विराजमान हुए हैं। प्रभु विराजमान की यह पहली वर्षगांठ है। इसलिए इसे राममय स्वरूप में मनाया। ये वर्षगांठ केवल सामान्य दिन नहीं है। यह हमारे गौरव का दिवस है। यह दिन आने वाली पीढ़ियों को गौरवान्वित अनुभव कराता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *