दुधवा गांव में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का गुरुवार को भंडारे के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर थी। कार्यक्रम में बाबा ठाडेश्वर आश्रम के महंत पूर्व प्रधान बाबा जसनाथ का सम्मान किया। दिनेश गोयल व सुनील गोयल ने बताया कि 5 दिन चले इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गुरुवार को हवन, महाआरती व भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सूरजभान गोयल, ईश्वरलाल गोयल, ग्यारसीलाल गोयल, द्वारका प्रसाद नालपुरिया, हनुमान प्रसाद गोयल, घनश्याम गोयल, सुरेश गोयल, राजेश गोयल, संजय गोयल, उप अधीक्षक जुल्फिकार अली, राममनोहर, राधेश्याम भारती, प्रभु राजोता, युवा नेता केसी कांवर, नेतराम दूधवा आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


