श्रीराम मन्दिर की प्रथम वर्षगांठ मनाई

अमृतसर |माधव विद्या निकेतन स्कूल, अमृतसर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ मनाई गया। पिछले वर्ष हिन्दू कैलंडर अनुसार पौष-शुक्ल द्वादशी को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दिन पूरे देश ने अपने घरों में दिये जलाकर प्रभु श्रीराम का आगमन किया और पटाखे आदि चलाकर दिवाली मनाई। इस बार हिन्दू कैलंडर अनुसार पौष – शुक्ल द्वादशी (11 जनवरी 2025 ) को बनती है इसलिए यह कार्यक्रम आज करवाया गया। आज के इस भव्य कार्यक्रम में माधव विद्या निकेतन स्कूल के समूह परिवार द्वारा प्रभु श्रीराम का दुग्ध अभिषेक किया गया। शिक्षकों द्वारा भजन गायन, आरती एवं अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आज के इस भव्य एवं विशेष कार्यक्रम में मुख्य तौर पर विद्यालय के उप- प्रधानाचार्या सुश्री दीपिंदरपाल कौर जी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *