राजिम| श्री राम संगीत संगीत केंद्र राजिम में होली के पूर्व संध्या में छात्रों द्वारा पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति हुईं जिसमें गणपति को मनाव, फागुन महीना पहुना बन आज आए, मन डोले रे मांग फगुनवा, मुख मुरली बजाए, आज बिरज में होरी रे रसिया, जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति हुई संगीत केंद्र के संचालक तुलाराम साहू ने कहा कि आज कई प्रकार के फ़ुहड़ होली गीतों को गाया बजाया जाता है जिससे विकृति पैदा होती हैं और संस्कृति बिगड़ती जा रही हैं इन सबसे बचने के लिए केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों ने पारंपरिक फाग गीतो को गाया गया। जिसमें नगाड़ा तुषार चौधरी, नाल में चंदन साहू , मंजीरा भुनेश्वर साहू , गायन में गंगा, ज्योति साहू , गोपाल चौधरी, नंदकुमार साहू, पुकेश साहू, भीष्म लहरी, खिलेंद्र, खिलेश , नामदास लहरे, फाल्गुनी साहू, अनुनय मिश्रा, गौरव कंसारी, दीक्षा साहू, मोहित तारक, दीपेश तारक आदि ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से माहौल बनाया।


