जालंधर | श्री राम सेवा समिति और शिव नगर सेवा सोसायटी के सदस्यों की ओर से मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। प्रबंधकों ने पूज्य संत आसाराम बापू द्वारा प्रेरित युवा पीढ़ी के लोगों को वेलेंटाइन डे न मनाकर मातृ-पितृ पूजन दिवस मानने की प्रेरणा दी। यहां घनश्याम पांडे, सोनू, राजकुमार, विष्णु शुक्ला, पंकज, राकेश पांडे, अनिल, अशोक, राजेश, रमेश, मुकेश व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


