श्री आनंदपुर साहिब के खालसा कॉलेज में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर गेस्ट लेक्चर करवाया

श्री आनंदपुर साहिब|खालसा कॉलेज में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर गेस्ट लेक्चर करवाया, जिसमें फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रितु कौशल ने विद्यार्थियों को जीवन में संतुलन बनाए रखने के टिप्स दिए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक तथा पेशेवर जीवन में तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों के प्रति जागरूक करना था। डॉ. रितु कौशल ने विद्यार्थियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच अपनाने, नियमित दिनचर्या बनाए रखने और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि संतुलित जीवनशैली अपनाकर तनाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। प्रिंसिपल डॉ. जसवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह ने भी शैक्षणिक संस्थानों में स्ट्रेस मैनेजमेंट की आवश्यकता पर जोर देते हुए डॉ. रितु कौशल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवजीत कौर और प्रोफेसर जैसमिन धवन ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *