रांची | श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक व संरक्षक संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज ने मंगलवार को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची की नई कार्यकारिणी समिति सत्र 2025-27 की विधिवत घोषणा की। कमेटी में ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी सदानंद महाराज, सह संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल व निर्मल छावनिका, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल व निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, सह सचिव मनीष जालान व सुनील पोद्दार, कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, सह कोषाध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में पूरणमल सर्राफ, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुशील नारसरिया, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, वेंकट गाड़ोदिया, विष्णु सोनी, प्रभास गोयल, नवल किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुरेश कुमार चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत व मनीष सोनी को शामिल किया गया है।


