बाड़मेर | श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ रविवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचेगा। बाड़मेर से इस संघ का शुभारंभ वर्ष 2002 से हुआ था। संघ की 25वीं पैदल यात्रा रजत जयंती पर सैकड़ों पैदल यात्रियों के साथ दर्शन करेगा।पैदल यात्रा संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में श्री ब्रह्माजी मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास ब्रह्मधाम आसोतरा के कोषाध्यक्ष रामसिंह बोथिया ने इन 25 वर्षों की पैदल यात्रा को लेकर एक पुस्तक लिखी है जिसका नाम पैदल पंछी रखा गया है। इस पुस्तक का विमोचन गादीपति तुलछाराम महाराज एवं निर्मलदास महाराज के कर कमलों से महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह 10 बजे किया जाएगा।


