श्री गीता सेवा समिति ने 32 परिवारों को राशन बांटा

अमृतसर | श्रीगीता सेवा समिति की ओर से गीता मातेश्वरी गीता भास्कर के आशीर्वाद से रविवार को 32 परिवारों को राशन वितरण किया। समिति के प्रधान राजीव जोशी के अध्यक्षता में बांटे राशन को लेने कई लोग पहुंचे। इस मौके पर प्रधान जोशी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना प्रभु सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा पिछले कई सालों से जरूरतमंद परिवारों की सेवा की जा रही है। जबकि शहरवासियों को इस सेवा में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *