अमृतसर| श्री गीता सेवा समिति की ओर से गीता जयंती महोत्सव 15 दिसंबर को श्रद्धा से मनाया जाएगा। समिति के चेयरमैन एडवोकेट रजिंदर शर्मा, प्रधान राजीव जोशी, महासचिव प्रोफेसर राजेश शर्मा और वित्तीय सचिव सुमेश महाजन की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें प्रधान जोशी ने कहा कि 15 दिसंबर को सुबह 9 से 10 तक हवन यज्ञ किया जाएगा। जबकि साढ़े 10 बजे से बाद दोपहर 12:30 बजे तक हरिनाम संकीर्तन हर्ष सलवान द्वारा किया जाएगा। वहीं 1 बजे समिति द्व्रारा भंडारा लगाया जाएगा। इसी दौरान समिति की ओर से खोले अलग-अलग सेंटर में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।