श्री गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व 20 अप्रैल को

अमृतसर | सेवक जत्था इश्नान गुरुद्वारा संतोखसर साहिब और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से श्री गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। सेवक जत्था इश्नान गुरुद्वारा संतोखसर के प्रधान तरलोचन सिंह बिट्टू ने तैयारियों को लेकर डेरा कार सेवा संत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवालों के साथ बैठक की और उन्हें निमंत्रण पत्र दिया। संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों ने कहा कि लगभग 40 साल से सेवक जत्था इश्नान गुरुद्वारा टाहली साहिब की ओर से श्री गुरु अर्जुन देव जी के प्रकाश पर कीर्तन दरबार और अन्य धार्मिक समागम करवाए जाते हैं। प्रधान तरलोचन सिंह बिट्टू ने बताया कि 18 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब शुरु करवाएं जाएंगे और 20 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस मौके मनजीत सिंह, हरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *