श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव को समर्पित रेलवे कॉलोनी बी-ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की तरफ से रविवार को प्रभातफेरी निकाली। यह फेरी खंडवाला चौक से शुरु होकर जंड पीर कॉलोनी, कृष्णा गार्डन समेत कई इलाकों में पहुंची। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह की अध्यक्षता में निकाली प्रभात फेरी में केसरी रंग का निशान साहिब लेकर गुरु की संगत आगे चली। सुंदर फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का चित्र विराजमान किया गया। प्रभातफेरी की शुरुआत सोसायटी के कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी ने गुरु साहिब के चरणों में अरदास करके की। इसी दौरान जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाए गए। इसी दौरान उन्होंने ‘गुर के दर्शन देख-देख जीवां गुर के चरण धोए धोए पीवां’ शबद गायन किया। प्रभातफेरी अलग-अलग इलाकों में से होते हुए महासचिव सतनाम सिंह के निवास पर पहुंची। उन्होंने फूलों की वर्षा करके फेरी का स्वागत किया। इस मौके पर दलबीर सिंह, जसबीर सिंह नीटू, राकेश कुमार मोनू, प्रिंसपॉल, कामरेड राजिंदर सिंह, दविंदर सिंह काका, अमनदीप सिंह मन्ना, मनिंदर सिंह मोनू, जोरावर सिंह, मास्टर गगन, जसराज सिंह, जसविंदर सिंह वल्ला, राजिंदर सिंह निक्कू, गुरदयाल सिंह सूबेदार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *