श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के शहीदी समागम को समर्पित आशियाना एस्टेट, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड अमृतसर में सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक गुरमत समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगत ने परिवार सहित उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम की शुरुआत गुरबाणी कीर्तन से हुई। समागम में हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भाई दविंदर सिंह, प्रख्यात कथावाचक भाई गुरभेज सिंह खालसा तथा भाई प्रीतपाल सिंह के रागी जत्थे ने हाजिरी भरकर संगतों को गुरु इतिहास और गुरमत विचारों से जोड़ा। कथा के दौरान गुरु साहिब की महान शहादत, त्याग और धर्म की रक्षा हेतु दिए गए अद्वितीय बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। समूचे मानव समाज की भलाई और सरबत के भले के लिए विशेष अरदास की गई।


