श्री गुरु रविदास महाजन सभा के 3 चौधरी बनाए

अमृतसर| हाल गेट बाजार नवी गली में श्री गुरु रविदास महासभा की बैठक हुई। प्रधान कमल किशोर की अध्यक्षता में हुई बैठक दौरान राकेश गिल, डा. राम चावला, संजीव अरोड़ा, गौरव गिल, केशव कोहली, रतन लाल सनोलिया मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके पर महासभा की ओर से इलाके के तीन नए चौधरी नियुक्त किए गए। जिनमें केवल कुमार, संजीव कुमार और तीर्थ राम को सिरोपा डालकर चौधरी नियुक्त किया। इसके बाद नए चौधरियों ने सभी लोगों के साथ मिलकर हाल गेट के बाहर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में माथा टेका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *