अमृतसर| सीकेडी ने वीरवार को श्री गुरु हरकिशन इंटरनेशनल स्कूल, रणजीत एवेन्यू में नए और लोकप्रिय खेल पिकल बॉल के लिए खेल के मैदान का उद्घाटन किया। अरदास के बाद सीकेडी के अध्यक्ष डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के आशीर्वाद से प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों और सदस्यों की मौजूदगी में खेल के मैदान का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उलपिनियन हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं और एशियाई चैंपियन हॉकी खिलाड़ी बलजीत कौर और नीति ने भी भाग लिया। इस मौके पर ऑनरेरी सचिव रमणीक सिंह और एडिशनल ऑनरेरी सचिव हरविंदर पाल सिंह चुघ ने कहा कि इससे पहले भी दीवान ने इस स्कूल में बॉक्स क्रिकेट प्लेग्राउंड तैयार किया है और समय की जरूरत के हिसाब से दूसरे स्कूलों में भी ऐसे नए गेम्स के लिए अल्ट्रा-मॉडर्न प्लेग्राउंड बनाने की तैयारी चल रही है।


