श्री गोविंद गोधाम में पालकी सेवा व ध्वज पूजन करवाया

लुधियाना | श्री गोविंद गोधाम में रविवार का दिन भक्ति और उल्लास के रंगों में डूबा रहा। मंदिर परिसर में पालकी सेवा और ध्वज पूजन का भव्य आयोजन किया गया। पूरा मंदिर परिसर राधे-राधे के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष ध्वज पूजन के साथ हुआ।इसके पश्चात भगवान की भव्य पालकी निकाली गई। इस पालकी सेवा मुख्य रूप से करनदीप सिंह, शाइना लौटे, मनवीर लौटे, मनजोत कौर, पुनीत ढिल्लों, कुलराज ढिल्लों द्वारा की गई। पूजा-अर्चना के उपरांत श्री राधा गोविंद जी को पुष्प मालाएं अर्पित की गईं। विशेष आकर्षण का केंद्र भगवान को लगाया गया 56 भोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *