भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री गोविंद गौधाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष होली महोत्सव पर 4 मार्च को सुबह 9 बजे से गौधाम के प्रांगण में इस उत्सव का मंगलमय आगाज होगा। इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण वृंदावन से विशेष रूप से मंगवाए गए प्राकृतिक रंग और ब्रज की पवित्र रज होगी। कार्यक्रम के दौरान तिलक होली का विशेष आयोजन किया जाएगा। उत्सव को दिव्य और अलौकिक रूप देने के लिए वृंदावन की विश्व प्रसिद्ध रासलीला की प्रस्तुतियां होंगी। विशेष आकर्षण के तौर पर श्री राधा गोविंद जी का भव्य फूलों का बंगला सजाया जाएगा। इस विशाल आयोजन की सफलता के लिए सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, वीडीसी मेंबर सोनी वालिया, प्रवीण मुकिम और राजीव सहित कई गणमान्य सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।


