लुधियाना| हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गौधाम में आज एक भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होने जा रहा है। श्री राधा गोविंद जी के पावन सानिध्य और गौलोक निकुंजवासी विनोद अग्रवाल की प्रेरणा से आयोजित इस भक्तिमयी शाम में गायक अपनी मधुर वाणी से भक्तों को निहाल करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे होगी जो निरंतर 6:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान भैया जतिन अग्रवाल और भैया प्रिंस छाबड़ा अपनी विशेष वाणी सेवा के माध्यम से भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। आयोजकों ने बताया कि संकीर्तन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है और गौधाम परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भक्ति के इस महापर्व में शामिल होने के लिए आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है।


