श्री चिंतपूर्णी मंदिर में भजनों का गुणगान

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री चिंतपूर्णी मंदिर (ब्रह्म अखाड़ा), प्रबंधक कमेटी विक्रमपुरा में भक्तों की ओर से भजन संध्या का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वानों ने विधिवत पूजन करके की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और पूरा मंदिर परिसर भक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। भजन संध्या में प्रदीप पुजारी एवं उनकी मंडली ने मधुर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। उनके सुमधुर भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वातावरण इतना भक्तिमय हो गया कि दृश्य देखने योग्य था। कमेटी के प्रधान जवाहर सहगल ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। महासचिव एडवोकेट अनिल पाठक ने मंदिर में चल रहे संगमरमर एवं लकड़ी के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमेटी मंदिर के विकास कार्यों तथा सामाजिक सेवाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यहां भगवान दास खोसला, रजनीश, अशोक मजीठा, अश्वनी गुप्ता, श्याम लाल चड्ढा, राकेश थापर, योगेश्वर शर्मा, मदन लाल बाहरी, सोनू सूरी, वरिंदर शर्मा, रजिंदर बब्बर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *