श्री दरबार साहिब के सरोवर में कुल्ला करने वाले को जमानत

अमृतसर | श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने के विवाद में गिरफ्तार युवक सुब्हान को जेल से जमानत मिल गई है। रिहाई के बाद उसकी पहली वीडियो सामने आई है, जिसमें वह खुद को सुरक्षित बताते हुए कह रहा है कि वह ठीक है और लोगों की दुआओं का शुक्रगुजार है। वीडियो में उसने लोगों से नमाज पढ़ने, रोजा रखने और दुआ करने की अपील भी की। गौर हो कि सुब्हान रंगरीज 13 जनवरी को श्री दरबार साहिब में आया था। इसके बाद उसने सरोवर में बैठकर कुल्ला किया। उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया था। यह वीडियो उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल दी, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में उसने खुद को मुस्लिम शेर बताया। उसका ये वीडियो वायरल हो गया। जिस पर सिख श्रद्धालुओं ने कड़ा एतराज जताया कि पवित्र सरोवर में थूक कर उसने धार्मिक भावना आहत की है। इसके अलावा वह गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी दिखा रहा है। इसके बाद एसजीपीसी ने इस पर कड़ा एतराज जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *