श्री दुर्गा माता मंदिर में मां के भजनों पर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

लुधियाना| श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा साप्ताहिक चौकी का आयोजन जगराओं पुल के नजदीक श्री दुर्गा माता मंदिर में किया। साप्ताहिक चौकी में नारायण दास गंभीर, अजय गंभीर, विजय गंभीर परिवार द्वारा ज्योति प्रज्वलित की गई। इस दौरान मां भगवती का गुणगान राजेश वर्मा पिंकी एंड पार्टी द्वारा किया गया। भजन गायक की ओर से पेश किए गए भजनों पर श्रद्धालु मस्ती में झूमते रहे। इस अवसर पर वरिंदर मित्तल, अश्विनी जैन, बलबीर गुप्ता, अशोक द्विवेदी, भूपिंदर रॉकी, सुषमा रानी, निधि गम्भीर, विशाल बत्रा, रचना बत्रा, नीरज सूद, शैली सूद, ध्रुव, आर्यन, सचिन, नीरज, इशिता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *