अमृतसर | श्री दुर्ग्याणा मंदिर में श्री इंद्रेश महाराज पहुंचे। उन्होंने बड़ा हनुमान मंदिर, शीतला माता मंदिर और श्री लक्ष्मी नारायण जी के दर्शन किए। श्री दुर्ग्याणा कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अरुण खन्ना, अनिल शर्मा, संजीव खन्ना, कपिल मेहरा, रॉबिन कोहली, शिवम् कुमार और नितिन बगड़िया सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।


