अमृतसर | श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के लक्ष्मी नारायण मंदिर में एकादशी पर मंदिर के सभी विग्रहों के दुग्ध स्नान करवाए। मंदिर कमेटी की अध्यक्षता में कराए दुग्ध स्नान दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया। उन्होंने सभी विग्रहों को सफेद वस्त्र धारण करवाए और होली का गुलाल डालकर होली उत्सव की शुरुआत की। मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश ने माथा टेकने आए सभी भक्तों को होली शुरू होने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीन मार्च को चंद्र ग्रहण के कारण 2 मार्च को दुर्ग्याणा में होली खेली जाएगी। सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक खेली जाने वाली होली में भक्त ठाकुर जी संग गुलाल उड़ाएंगे। इसी दौरान मंदिर से ठाकुर जी की पालकी निकाली जाएगी। जिसके आगे भक्तजन नाचते गाते गुलाल उड़ाते श्री ठाकुर जी संग होली खेंलेंगे। श्री ठाकुर जी की रथ यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर सरोवर किनारे सभी मंदिरों में जाएगी। इसी दौरान शहर के हजारों भक्त रंगों से तर बितर होकर राधा कृष्ण का गुणगान करेंगे। शोभायात्रा शनि मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास मंदिर, वेदकथा भवन में पहुंचेगी। जहां पंडितों द्वारा ठाकुर जी की आरती उतारी।


