श्री देवी तालाब मंदिर से श्री रामनवमी शोभायात्रा 25 मार्च को, निमंत्रण दिए

जालंधर | मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से 25 मार्च को निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा की तैयारियों के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को अश्वनी शर्मा, रमन शर्मा, सौरभ शर्मा व मुनीश शर्मा ने मां राजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर, कोट सदीक के पंडित राजेश शर्मा, पंडित अविनाश गौतम, गणेश प्रसाद और शिवा आश्रम, कोट सदीक से स्वामी शिवा भारती, आनंदी भारती, रंजू रघुवंशी, उमा शर्मा, तारावती रानी व मन्नत के अलावा श्री विश्वकर्मा काष्ठ कला परिषद विश्वकर्मा मंदिर, ग्रीन एवेन्यू काला संघिया रोड के प्रधान राज किशोर, पंडित रमेश शुक्ला, राम कुमार, रामबली ठाकुर, कपिल देव विश्वकर्मा, शाम किशोर ठाकुर, लक्ष्मण कुमार व अन्य शख्सियतों से भेंट करके शोभायात्रा के लिए निमंत्रण पत्र व प्रचार सामग्री भेंट की। संत समाज, मंदिर कमेटियों के प्रतिनिधियों, व श्रीराम भक्तों ने 25 मार्च को शक्तिपीठ से निकलने वाली शोभायात्रा में सुंदर झांकियों व बैंड-बाजे सहित बढ़-चढ़कर शामिल होने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *