राजसमंद में श्री द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली में 56 भोग का मनोरथ हुआ। 16 साल बाद मंदिर में 56 भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में गुजरात महाराष्ट्र सहित स्थानीय श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनोरथ का आनन्द लिया। तीन दिवसीय आयोजन 20 दिसम्बर से चल रहा था जहां आज 56 भोग मनोरथ हुआ। श्री द्वारिकाधीश मंदिर के तृतीय पीठाधीश्वर गोस्वामी वागीश कुमार ने बताया कि मंदिर के नित्य लीलास्थ्य 14 वें पीठाधीश्वर ब्रजेश कुमार महाराज की इच्छा के अनुसार 56 भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। कार्यालय अधीक्षक राजकुमार गौरवा के अनुसार श्री द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली में 16 साल बाद 56 भोग का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 2008 में मनोरथ हुए। पुष्टिमार्ग में 56 भोग का बड़ा महत्व है। आज के आयोजन में द्वारिकाधीश प्रभु को 56 प्रकार के भोग अरोगाए गए। जहां बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 56 भोग मनोरथ के दौरान तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के सदस्य भी पहुंचे।


