श्री प्राचीन शिव मंदिर बगीचीवाला में 15वां शिव जागरण करवाया

भास्कर न्यूज | संगरूर श्री शिव भोले पैदल यात्रा मंडली संगरूर द्वारा 15वां विशाल शिव जागरण श्री प्राचीन शिव मंदिर बगीचीवाला में आयोजित किया। कार्यक्रम के आरंभ से पूर्व पांच जोड़ों द्वारा भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना शास्त्री ब्रजेश दीक्षित ने संपन्न करवाई। इसके उपरांत स्वामी रामगिरी जी महाराज ने ज्योति प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। जागरण में पंडित विश्वजीत शर्मा एंड पार्टी ने मेरे भोले नाथ, शंकर जी का विवाह, भोले दी बारात सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंडली के प्रधान गोबिंदर शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त 2007 से हर माह की त्रयोदशी को संगरूर से रणकेश्वर मंदिर रणीके तक पैदल यात्रा निकाली जा रही है, जो पिछले 19 वर्षों से निरंतर जारी है। मार्च माह की यात्रा 17 मार्च को रवाना होगी। अंत में सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर शिअद हलका इंचार्ज अरविंद खन्ना, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार ईलवाल, अरूप सिंगला, राज कुमार अरोड़ा, नरिंदर बांसल, जसपाल गर्ग, प्रीत अमन शर्मा, महिंदर बावा, योगेश शर्मा, सरवन सचदेवा, नमन शर्मा, विपन शर्मा, गोपाल दास, जसपाल शर्मा, प्रेम कुमार गर्ग, पार्षद प्रदीप पुरी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *