भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शिव अराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम मंदिर में बाबा अमरनाथ धाम की झांकी, बर्फ का शिवलिंग आकर्षण का केन्द्र रहेगा। बागेश्वर धाम मंदिर के सेवाधारी, सेवक पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, राकेश ठाकुर, सौरभ गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, राजेश शर्मा, भावेश अग्रवाल तैयारी में जुटे है। उन्होंने बताया तीन दिवसीय आयोजन में 13-14 फरवरी को भक्तों द्वारा पार्थिव शिवलिंग बनाया जाएगा। रोज शाम 6 बजे बाबा अमरनाथ की आरती होगी। 14 को शाम 4 बजे ध्वज पूजन कर शिव ध्वज स्थापित किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर 15 को सुबह 6 बजे से अनवरत रूप से शिव जलाभिषेक भक्तों द्वारा किया जाएगा। मंदिर परिसर में स्तिथ श्री बागेश्वर उत्सव भवन में सुबह 10:30 बजे बाबा अमरनाथ के बर्फ के शिवलिंग, माता गौरी, पार्थिव शिवलिंग का पूजन आरती भक्तों द्वारा की जाएगी। शाम 7 बजे शिव गंगा आरती की तर्ज पर श्री बागेश्वर धाम अमरनाथ गौरी की भव्य आर्कषक आरती की जाएगी। श्री बागेश्वर धाम में शिवरात्रि पर चार प्रहरों का शिव पूजन आरती की जाती है। महाशिवरात्रि महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव सहित भक्त शामिल होंगे।


