भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में भक्तों की ओर से माघ मास के उपलक्ष्य में हवन किया गया। इसकी अध्यक्षता धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने की। कार्यक्रम में मंदिर के विद्वानों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई। हवन के बाद भक्तों ने भजनों का गुणगान करके माहौल भक्तिमय बनाया। गौरव थापर ने कहा कि वैदिक परंपरा में हवन एक पूर्ण विज्ञान है। हवन से निकलने वाला धुआं न केवल वायुमंडल को शुद्ध करता है और हानिकारक जीवाणुओं का नाश करता है, बल्कि व्यक्ति के मानसिक विकारों को शांत कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। अंत में सभी ने देवी -देवताओं की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।


