श्री बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव 28 को, जयपुर, हिसार से पहुंचेंगे भजन गायक

जालंधर | प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में एक अप्रैल को श्री बालाजी की कृपा से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बालाजी का अलौकिक जागरण श्रद्धापूर्वक करवाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में सोमवार को मुख्य सेवादार गौरव थापर की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। उन्होंने बताया कि जागरण की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में पहली मीटिंग आयोजित की गई है। धार्मिक आयोजन के दौरान बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। जागरण में बाबा का गुणगान करने के लिए विशेष रूप से अभिषेक नामा जयपुर, अभिनव हिसार, म्यूजिशन महेश वर्मा सिरसा से बाबा का गुणगान करने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 28 मार्च को मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस मौके स्वीटा राम, गगन ग्रोवर, नवीन खुराना, मनोज बाहरी, रवि मदान, ब्रजेश नंदा, विशाल सोनी, अजय सहगल, सुरिंदर राणा, दिनेश वर्मा, गौरव खुराना, वरुण, हनी जोशी, राजेश मेहता व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *