भास्कर न्यूज | जालंधर श्री बालाजी मित्र मंडल के सदस्यों ने प्राचीन हनुमान मंदिर टांडा रोड में श्री बालाजी महाराज की भव्य चौकी का आयोजन किया। सुमित शर्मा एंड पार्टी ने हनुमान चालीसा, राम राम जय राजा राम राम राम सीता राम…, रघुनंदन राघव राम हरे सिया राम हरे सिया राम हरे… व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। संस्था के मुख्य सेवादार अश्वनी बांसल ने कहा कि हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ से मन शांत होता है और बुरी शक्तियों व मानसिक कलेश से छुटकारा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने बाबा को 56 प्रकार का भोग लगाकर व भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां अश्वनी बांसल, मंगल चड्ढा, मुनीश कुमार, राम नारायण विज, प्रिंस चड्ढा, केतन बजाज, जतिंदर खन्ना, मणि मेहता, चिराग चोपड़ा, रोमी हांडा, रोहित चुघ, राजु चुघ मौजूद थे।


