श्री महावीर मंडल… 893 सदस्यों ने कराया नवीकरण, चुनाव 8 मार्च को

रांची | श्री महावीर मंडल रांची के सदस्यों के नवीकरण का अंतिम दिन रविवार को कुल 893 सदस्यों ने नवीकरण कराया। 24 और 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दिए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए 2100 रुपए व अन्य पदों के लिए 1100 रुपए शुल्क निर्धारित है। अध्यक्ष के लिए न्यूनतम आयु 45 वर्ष और अन्य पदों के लिए 30 वर्ष है। 26 फरवरी को नामांकन दाखिल, 27 फरवरी को सुबह 11 से शाम 3 बजे तक नाम वापसी होगी। 28 फरवरी को उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। 8 मार्च को दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान व परिणाम घोषित होगा। प्रवक्ता शंकर प्रसाद ने नगर निगम चुनाव में मतदान करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *