भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ जी कमेटी के आगामी 25 जनवरी को होने वाले चुनावों को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं। शुक्रवार को नामांकन-पत्र वापस लेने का अंतिम दिन था, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके परिणामस्वरूप, अब कुल 7 प्रमुख पदों के लिए सभी 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। चुनाव कमेटी के सदस्य एवं प्रसिद्ध उद्योगपति कमल डालमिया ने बताया कि उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब 11 जनवरी को सुबह 11 बजे रिटर्निंग अधिकारियों, एडवोकेट शशि वीर शर्मा और एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पाहवा की मौजूदगी में नामांकन पत्रों के बंद लिफाफे खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान की प्रक्रिया 25 जनवरी को सुबह 9 बजे से शिवाला श्री भूतनाथ जी मंदिर में शुरू की जाएगी।


