श्री राधा गोविंद धाम में भक्तों ने मनाया होली उत्सव

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री राधा गोविंद धाम अर्बन स्टेट में होली उत्सव के शुभ अवसर पर तिलक होली मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत विद्वानों ने विधिवत पूजन करके की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में अशोक शर्मा व कुमार आशु शर्मा ने ठाकुर जी के मनमोहक भजन गाकर रसिकों को झूमने पर विवश कर दिया। रसिकों द्वारा एक-दूसरे को गुलाल-तिलक लगाकर होली उत्सव की बधाई दी गई। आरती उपरांत सभी आए हुए रसिक जनों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। यहां दीपक ढींगरा, संदीप बेरी, पंकज अग्निहोत्री, राजन ओहरी, राजिंदर कुमार, शिव कुमार वर्मा, दविंदर धवन, अशोक महेंद्रू, उदय खुराना, सुनील जुल्का, हिमांशु कपूर, मीना शर्मा, पूजा धवन, कीर्ति वर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। भजन सुनाते अशोक शर्मा व कुमार आशु शर्मा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *